Menu Close

हिन्दुओं पर होनेवाले धर्मांधों के बढते आक्रमणों का अन्वेषण करने हेतु विशेष दल की स्थापना करनी चाहिए ! – हिन्दूत्वनिष्ठ

वाराणसी में ‘राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन’

वाराणसी के ‘राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन’ में सम्मिलित हिन्दूत्वनिष्ठ

वाराणसी : यहां के शास्त्री घाट पर राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन का आयोजन किया गया था। इस समय ये मांगे की गई कि, ‘उत्तरप्रदेश में गत कुछ दिनों से धर्मांधोंद्वारा मंदिरों में बलपूर्वक प्रवेश कर मुर्ति का अनादर करना, तोडफोड करना, हिन्दुओं के घरों पर आक्रमण करना, हिन्दुओं की शोभायात्राओं पर पथराव करना आदि घटनाएं बढ गई हैं ! इस घटनाओं की जांच करने हेतु विशेष दल की स्थापना करनी चाहिए साथ ही मंदिरों को कडी सुरक्षा देनी चाहिए !’

इस आंदोलन में हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री. मनीष पांडेय, विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री. अविनाश यादव, हिन्दू सेना के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष श्री. हेमंत मिश्र, हिन्दू जागर मंच के श्री. रवि श्रीवास्तव तथा श्री. शुभम् मिश्रा, अधिवक्ता श्री. अवनीश राय, अधिवक्ता श्री. अनुप कुमार, अधिवक्ता श्री. विनोद कुमार पटेल के साथ सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य मांगे इस प्रकार हैं …

१. बंगाल में ममता बॅनर्जी सरकारद्वारा मोहरम के दिन नवरात्रोत्सव के विसर्जन पर पाबंदी डाली गई है। केंद्र सरकार इसमें हस्तक्षेप कर यह पाबंदी हटाएं !

२. ‘लव जिहाद’ के संदर्भ में जांच करने हेतु केंद्र तथा राज्य स्तर पर पुलिस का विशेष दल नियुक्त करें !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News