Menu Close

किले सिंहगड के सुधारकार्य में हुए भ्रष्टाचार प्रकरण में मुख्यमंत्री स्वयं ध्यान दें ! – श्री. नितीन काळे, शिवसेना

अपर जिलाधिकारी श्री. संजयसिंह चव्हाण (बाईं ओर) को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए हिन्दू धर्माभिमानी

सांगली : ऐतिहासिक गड एवं किले महाराष्ट्र के गौरव हैं ! छत्रपति शिवाजी महाराज के पदस्पर्श से पावन हुए सिंहगड जैसे किले के सुधारकार्य में करोडों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। अतः इस प्रकरण में स्वयं मुख्यमंत्री ध्यान देकर दोषियों के विरोध में कठोर कार्रवाई करें ! शिवसेना पदाधिकारी एवं श्रीशिवप्रतिष्ठान के धारकरी श्री. नितीन काळे ने यह मांग की।

हिन्दू जनजागृति समिति के तत्त्वावधान में अपर जिलाधिकारी श्री. संजयसिंह चव्हाण को १८ सितंबर को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के सर्वश्री संतोष देसाई एवं गोविंद कुलकर्णी सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

इस ज्ञापन के माध्यम से शासन की ओर की गई अन्य मांगें …

१. सार्वजनिक नवरात्रोत्सव में होनेवाली अप्रिय घटनाओं को रोकने हेतु शासन प्रधानता ले !

२. बंगाल में मुहर्रम के कारण नवरात्रि में श्री दुर्गामूर्ति विसर्जन पर लगाए गए प्रतिबंध को तुरंत वापस लिया जाए !

३. ‘लव जिहाद‘ की समस्या का प्रभावशाली एवं शाश्‍वत समाधान निकाला जाए !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News