Menu Close

मदीना मस्जिद आक्रमण : सऊदी अरब ने ४६ आईएस आतंकीयों को गिरफ्तार किया

रियाद – सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसने २०१६ की गर्मियों में मदीना में पैगम्बर की मस्जिद में हुए घातक बम विस्फोट के मामले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ४६ आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर हमले में शामिल होने का संदेह है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय समाचार पत्र ‘अल अरबिया’ के हवाले से दी रिपोर्ट में कहा है कि मंत्रालय के प्रवक्ता ने जेद्दा में ४६ संदिग्धों की गिरफ्तारी के बारे में बताया, जिनमें से ३२ सऊदी नागरिक और १४ विदेशी हैं। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध विदेशियों में पाकिस्तान, यमन, अफगानिस्तान, मिस्र, जॉर्डन तथा सूडान के नागरिक हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि उन पर पिछली गर्मियों में पैगम्बर की मस्जिद में मौजूद श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर किए गए हमले में शामिल होने का संदेह है। उन्होंने कहा कि वे पिछले साल जेद्दा में सुलेमान फकीह अस्पताल परिसर में हुए आतंकवादी हमले में भी शामिल थे।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *