Menu Close

लंदन में ‘आतंकी साजिश’ असफल, पुलिस ने पकड़ी पहली महिला ‘आतंकी’ !

लंदन : ब्रिटेन में उत्तर-पश्चिमी लंदन में पुलिस ने एक ‘सक्रिय आतंकी साजिश’ को असफल करने का दावा किया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने एक मकान में छापेमारी की। बीते बुधवार की शाम की गई इस छापेमारी के दौरान पुलिस की गोलीबारी में २० वर्षीय एक मुस्लिम युवती घायल हो गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, चल रहे आतंकवादरोधी अभियानों में पुलिस को इसी युवती की तलाश थी। युवती को इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में जब डॉक्टरों ने युवती के घावों की मरहम-पट्टी के लिए जब उसके कपड़े अलग करने चाहे तो वह चिल्लाने लगी। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, जब डॉक्टर संदिग्ध युवती की मदद करने का प्रयास कर रहे थे तो वह चिल्ला रही थी, मुझे मत छुओ, मेरे शरीर को मत छुओ !

इससे पहले पुलिस छापेमारी के दौरान गोलियों की आवाज सुनने के बाद पड़ोसियों ने सड़क पर पड़ी इस संदिग्ध युवती को देखा था। बुर्का पहने इस युवती की बांह और पेट से खून बह रहा था। यहीं से पुलिस इसे अस्पताल लेकर गई।

माना जा रहा है कि, युके के इतिहास में यह पहली संदिग्ध महिला आतंकी है जिसे पुलिस ने गोली मारी है। छापेमारी के दौरान युवति सहित ६ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि, जांच जारी है, परंतु खतरा टला नहीं है। लंदन के विल्सडन में इस संदिग्ध युवती सहित २० व १६ साल के २ युवकों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं केंट में ४३ साल की एक महिला को गिरफ्तार किया गया। विल्सडन में २ और लोगों को तब गिरफ्तार किया गया जब वे अपने घर वापस लौटे। दोनों की उम्र २८ साल है।

पुलिस ने बताया कि सभी को आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता, आतंकी गतिविधियों की तैयारी करने तथा आतंकी गतिविधियों के लिए लोगों को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार संदिग्धों को दक्षिण लंदन के एक पुलिस थाने में हिरासत में रखा गया है।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *