Menu Close

पॉप स्‍टार केटी ने की देवी काली की फोटो शेयर, यूजर्स ने लिया निशाने पर

इंटरनेशनल पॉप स्‍टार केटी पेरी के इंस्‍टाग्राम पर हिंदू देवी काली की फोटो शेयर करने पर इंडियन यूजर्स ने उन्‍हें निशाने पर लिया । ३२ साल की इस सिंगर ने फोटो शेयरिंग साइट पर काली माता की एक फोटो डालते हुए लिखा था (Current Mood) ‘‘करेंट मूड’’ ‘इस समय मेरा मिजाज’ ।

current mood

A post shared by KATY PERRY (@katyperry) on

फॉलोअर ने लिया निशाने पर

एक यूजर ने लिखा, ‘‘भारतीय देवी का अपमान ना करें । इसे मूड नहीं कहा जा सकता । आपमें कुछ महत्व होने चाहिए । यह तस्वीर डिलीट कर दें । एक और यूजर ने कहा- सिंगर के लिए अपने मूड को दिखाने के लिए किसी धार्मिक तस्वीर का उपयोग करना सही नहीं है ।

वहीं इंस्टाग्राम पर केटी के एक फॉलोअर ने लिखा, ‘‘यह हिंदू कम्‍यूनिटी के लिए थोड़ा अपमानजनक है, क्योंकि तस्वीर और देवी के पीछे का अर्थ इससे अलग है । मुझे नहीं पता कि ऐसा करने के पीछे आपका इरादा क्या है, परंतु इसका मतलब शक्ति एवं साहस का प्रतीक होना चाहिए ।’’

स्त्रोत : न्युज १८

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *