Menu Close

अमेरिका : बंदूकधारी ने ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाते हुए की फायरिंग, ३ की मौत

संदिग्ध कोरी अली मुहम्मद

अमेरिका के कैलिफोर्निया में मंगलवार को एक बंदूकधारी ने ३ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लेने से पहले बंदूकधारी ने ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाते हुए दोबारा फायर किया।

पुलिस प्रमुख जेरी डायर ने कहा, ‘हिरासत में लिए गए ३९ वर्षीय संदिग्ध कोरी अली मुहम्मद की पिछले सप्ताह फ्रेस्नो के मोटल ६ में एक निहत्थे सुरक्षा गार्ड पर शूटिंग के सिलसिले में भी तलाश थी।’

डायर ने कहा कि, मुहम्मद ने एक मिनट से भी कम समय में फ्रेस्नो में स्थानीय समय के अनुसार, १०:४५ बजे एक बड़े कैलिबर हैंडगन से १६ राउंड फायर किया। इसके बाद उसे एक पुलिस ऑफिसर ने वहीं की गलियों में भागते देखा।

डायर ने बताया कि, पुलिस ऑफिसर को देखते ही मुहम्मद फौरन जमीन पर बैठ गया। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया, और जब उसे ले जा रहा था तो वह ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाने लगा।

स्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *