Menu Close

उत्तर प्रदेश : हिंदू युवा वाहिनी ने लव-जिहादी को रंगे हाथ पकडकर पुलिस के हवाले किया !

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने लव जिहादी को रंगे हाथ पकड के पुलिस के हवाले कर दिया । बताया जा रहा है कि, जिस प्रेमी जोड़े के साथ ऐसा किया गया, उसमें लड़का मुस्लिम समुदाय से था ।

हिंदू युवा वाहिनी संगठन गोरखपुर के सांसद रहे योगी आदित्यनाथ से जुड़ा है । योगी भी पूर्व में लव जिहाद के विरुध्द खुलकर बोलते रहे हैं ।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हिंदू युवा वाहिनी के प्रमुख नागेंद्र सिंह तोमर ने लड़के के विरुध्द कार्रवाई की मांग की और कहा कि, लड़का इस कोशिश में था कि लड़की का धर्म बदला जा सके । तोमर ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि, घर में हिंदू लड़की के साथ अश्लिल हरकते कर रहे मुस्लिम लड़के के विरुध्द पुलिस से सख्त कार्रवाई के लिए कहा है । उन्होंने कहा, ‘मैंने मकान मालिक के विरुध्द भी कार्रवाई के लिए कहा है जिसने बिना जांच के उन्हें कमरा किराए पर दिया ।’

इस पूरे मामले पर अभी तक मेरठ पुलिस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है ।

स्त्रोत : इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *