Menu Close

डोनाल्ड ट्रंप ने ६ मुसलमान बहुल देशों के नए यात्रा प्रतिबन्ध कानून पर किए हस्ताक्षर !

वॉशिंगटन :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने छह मुस्लिम बहुल देशों से आने वाले लोगों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने वाले नए शासकीय आदेश पर सोमवार को हस्ताक्षर किए। नए आदेश में इराक का नाम शामिल नहीं है। बता दें कि, ट्रंप ने राष्ट्रपति पद संभालने के साथ ही इराक समेत सात मुस्लिम बहुल देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाते हुए शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, किंतु अदालतों ने उसे रोक दिया।

नए शासकीय आदेश में सूडान, सीरिया, ईरान, लीबिया, सोमालिया और यमन के लोगों पर ९० दिनों का प्रतिबंध लगाया गया है। यह पहले से वैध वीजा प्राप्त लोगों पर लागू नहीं होगा। आदेश के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के पास २७ जनवरी, २०१७ (शाम पांच बजे से पहले) वैध वीजा था या शासकीय आदेश के लागू होने के दिन वैध वीजा था, तो उसे अमेरिका में प्रवेश से नहीं रोका जाएगा।

उसमें कहा गया है, ‘९० दिनों की यह अवधि विदेशी नागरिकों द्वारा आतंकवादियों और अपराधियों के घुसपैठ को रोकने के लिए मानदंड तय करने और समुचित समीक्षा करने का वक्त देगी।’

स्त्रोत : एनडीटीव्ही

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *