Menu Close

माकपा कार्यकर्ताओं के हमले में घायल भाजपा कार्यकर्ता की मृत्यु

तिरूवनंतपुरम : कथित तौर पर माकपा कार्यकर्ताओं के हमले में घायल एक भाजपा कार्यकर्ता की यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

रविंद्रनाथ निकटवर्ती कोलम जिले की कडक्कल पंचायत के अध्यक्ष थे। दो हफ्ते पहले काडायक्कल के कांजीरथूमोडू में भाजपा और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए संघर्ष में ५८ साल के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रविंद्रनाथ घायल हो गए थे। उन्हें सिर में गंभीर चोट आई थी।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि, हमले के बाद से ही यहां मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज हो रहा था परंतु शनिवार सुबह उनका निधन हो गया।

पार्टी के जिला अध्यक्ष जी गोपीनाथ ने कहा कि, इस घटना के विरोध में भाजपा ने कोलम जिले में सुबह से लेकर शाम तक के बंद का आह्वान किया था।

स्त्रोत : भाषा

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *