Menu Close

मध्यप्रदेश : अब विद्यालयो में पढाए जाएंगे जगदगुरु आद्य शंकराचार्य के जीवन और दर्शन के पाठ !

मध्यप्रदेश सरकार का स्तुत्य निर्णय !

भोपाल – मध्यप्रदेश सरकार ने अब बच्चों को जगदगुरु आद्य शंकराचार्य का जीवन और दर्शन पढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि, शंकराचार्य के जीवन दर्शन पर आधारित एक पाठ विद्यालयों के पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जायेगा। इसके अलावा सरकार वेदांत संस्थान की स्थापना भी करेगी।

शिवराज अपनी नर्मदा सेवा यात्रा के तहत गुरुवार को ओंकारेश्वर में एक कार्यक्रम में शामिल हुये। उन्होंने यह घोषणा भी की है, ओंकारेश्वर में आद्य शंकराचार्य की एक बड़ी प्रतिमा लगायी जायेगी। इस प्रतिमा के लिये गुजरात में लग रही सरदार पटेल की प्रतिमा की तरह प्रदेश के हर घर से पीतल, लोहा तथा अन्य धातुएं मांगी जायेंगी। धातु संग्रह का काम नर्मदा सेवा यात्रा के साथ ही चलेगा।

उल्लेखनीय है कि आद्य शंकराचार्य ने ओंकारेश्वर में ही दीक्षा प्राप्त की थी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एक संगोष्ठी को भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में संघ के सह सर कार्यवाह सुरेश सोनी भी मौजूद थे। राज्य सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अनेक साधु-संत भी मौजूद थे।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *