Menu Close

नासिक (महाराष्ट्र) में राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन

नासिक – हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से यहां के जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धर्माभिमानियों ने राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन किया । बांग्लादेश में वहां के हिन्दू तथा हिन्दुआें के मंदिरोंपर हो रहे आक्रमणों के विषय में शासन तुरंत उचित कार्यवाही करें, साथ ही हिन्दुआेंपर आक्रमण करनेवाले, हिन्दू महिलाआें को शीलभ्रष्ट करनेवाले और हिन्दुआें के मंदिरों को तोडनेवाले क्रूरकर्मा अकबर का किया जा रहा उदात्तीकरण रोककर रेलस्थानकोंपर उसके रेखांकित किए जा रहे चित्रों को तुरंत बदला जाए, ये मांगें इस आंदोलन में रखी गईं । इस समय शासन की अयोग्य नीतियों के विरुद्ध घोषणाएं भी की गईं । आंदोलन के पश्‍चात यहां के उपजिलाधिकारी श्री. खेडेकर उपरोक्त मांगों का अंतर्भाव होनेवाला निवेदन भी सौंपा गया ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *