Menu Close

भगवान शिव, श्रीकृष्ण और देवी दुर्गा पर आपत्तिजनक पोस्ट करनेवाली निशु आजाद के खिलाफ शिकायत दर्ज

  • जंतर-मंतर पर ‘सीजेपी’ के आंदोलन में शामिल नाबालिग लड़की के ‘एक्स’ अकाउंट से देवी-देवताओं का अपमान

  • सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अमित सचदेवा की ओर से साइबर पुलिस में शिकायत

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अमित सचदेवा ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से जुड़ी एक नाबालिग लड़की और उसके पिता संजय आजाद के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उक्त लड़की के ‘एक्स’ अकाउंट से किए गए पोस्ट में भगवान शिव, भगवान श्रीकृष्ण, देवी सरस्वती और देवी दुर्गा के संबंध में आपत्तिजनक संदर्भ किए गए हैं।

1. अधिवक्ता सचदेवा ने कहा कि, “मैं धर्माचरण करने वाली हिंदू महिला हूं। मैंने ‘एक्स’ पर कुछ पोस्ट देखीं। ये पोस्ट सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं और इनसे मेरी तथा अन्य हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इन पोस्ट को जानबूझकर और द्वेषपूर्ण उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है।”

2. अधिवक्ता सचदेवा ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 और 196 सहित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की लागू धाराओं के अंतर्गत अपराध दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सितंबर 2023 से अगस्त 2026 के बीच की गई 4 पोस्ट के माध्यम से हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक मान्यताओं का अपमान किया गया।

संपादकीय टिप्पणी
हिंदू देवी-देवताओं के अवमान के विरुद्ध निरंतर कानूनी कार्रवाई के लिए पहल करने वाली अधिवक्ता अमित सचदेवा का आदर्श देशभर के अधिवक्ताओं और हिंदुओं को अपनाना चाहिए!
— संपादक, हिंदू जनजागृति समिति

Latest News