
सिकर (राजस्थान) : भाजपा नेता एवं विद्यालय संचालक बलवंत चिराना भूदोली बाइपास पर किसी की प्रतिक्षा कर रहे थे। इसी दौरान दो जीपों में सवार होकर आधा दर्जन से अधिक युवक वहां आए और उन पर प्राणघातक आक्रमण कर दिया ।
हमलावर चिराना की गाड़ी में रखे १५ लाख रुपए व उनकी लाइसेंसी बंदूक लूटकर ले गए। लुटेरों ने गोलिबारी भी की।
इनमें से दो युवक चिराना की गाड़ी में घुस गए। आरोपितों ने वहां पर दहशत फैलाने के लिए दो फायर किए और चिराना और उनकी गाड़ी के चालक को पकड़ लिया। यह देखकर चिराना ने हाथ में अपनी बंदूक ले ली। वह अपना बचाव कर पाते इससे पहले ही सभी युवकों ने चिराना को दबोच लिया। इस दौरान चिराना की गाड़ी के चालक निशार ने भागकर अपनी जान बचाई।
युवकों ने चिराना को गाड़ी से बाहर निकालकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक ने बंदूक से उनके सिर में चोट मार दी। जिससे चिराना वहीं गिर गए। युवक गाड़ी में १५ लाख रुपए, आईपेड व उनका बंदूक छीनकर ले गए। जाते समय बंदूक से चलाकर कर उनकी गाडी का टायर फोड दिया।
आरोपियों के जाने के बाद चिराना ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने हमलावरों की खोज के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई, किंतु उनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। चिराना को उपचार के लिए नीमकाथाना के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
स्तोत्र : राजस्थान पत्रिका








