Menu Close

अकोला में ‘राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन’

आंदोलन में सम्मिलित धर्माभिमानी
आंदोलन में सम्मिलित धर्माभिमानी

अकोला : दक्षिण भारत के हिन्दुत्वनिष्ठों की हत्याओं की जांच सीबीआय को हस्तांतरित करें तथा देशद्रोही डॉ. जाकिर नाईक के इस्लामिक रिसर्च फाऊंडेशन एवं पीस इंटरनैशनल स्कूलपर प्रतिबंध लगाया जाए, इन मांगों को लेकर यहांपर हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय के समीप ‘राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन’ किया गया।

इस आंदोलन में नागरिकों ने अपने हस्ताक्षर कर अपना सहभाग दर्शाया। समिति के श्री. धीरज राऊत ने स्थानीय दूरचित्रवाहिनियों से साक्षात्कार किया। श्री. श्यामसुंदर राजंदेकर ने उपस्थित धर्मभिमानियों को संबोधित किया।

आंदोलन में समिति के कार्यकर्ता, साथ ही सनातन संस्था के साधक, धर्माभिमानी तथा समाचापत्रों के प्रतिनिधी उपस्थित थे। आंदोलन के पश्‍चात उपजिलाधिकारी को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *