Menu Close

हुबली (कर्नाटक) में हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा ‘व्यक्तित्व विकास’ इस विषय पर व्याख्यान

अध्यापकों के लिए आयोजित एक शिविर में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से व्याख्यान

हुबली : हुबली में अध्यापकों के लिए आयोजित एक शिविर में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ‘व्यक्तित्व विकास’ इस विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। हुबली महिला महाविद्यालय एवं ज्ञानगंगा संस्कार केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में इस शिविर का आयोजन किया गया था।

हिन्दू जनजागृति समिति की कु. नागमणी आचार ने ‘व्यक्तित्व विकास’ एवं ‘बालकों में गुणवृद्धि’ इन विषयों पर मार्गदर्शन किया। १८० अध्यापकों ने इस व्याख्यान का लाभ लिया।

कु. नागमणी आचार ने अपने मार्गदर्शन में वर्तमान में प्रचलित शिक्षणपद्धति एवं गुरुकुल शिक्षणपद्धति के विषय में जानकारी दी। साथ ही ‘राष्ट्र एवं धर्म’ की रक्षा के लिए बालकों को प्रेरित करने के संदर्भ में अध्यापक एवं अभिभावकों की भूमिका एवं धर्माचरण के संदर्भ में मार्गदर्शन किया।

क्षणिकाएं

१. अनेक अध्यापकों ने बालकों में नैतिक मूल्यों का संवर्धन करने हेतु प्रयास करने की सिद्धता दर्शाई।

२. ज्ञानगंगा संस्कार केंद्र के अध्यक्ष श्री. चंद्रशेखर गोकाक व्याख्यान सुन कर प्रभावित हुए एवं उन्होंने ऐसे व्याख्यान सर्वत्र आयोजित करने हेतु सहायता करने की सिद्धता दर्शाई।

३. अच्छी जानकारी देने के संदर्भ में ज्ञानगंगा संस्कार केंद्र के सदस्यों ने कृतज्ञता व्यक्त की।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *