Menu Close

पोर्न अभिनेत्री सनी लिओन पर कार्रवाई करें – तेलंगना के करीमनगर एवं इंदौर में ज्ञापन प्रस्तुत

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से तेलंगना के करीमनगर एवं इंदौर में प्रशासन को ज्ञापन !

deport_sunnyकरीमनगर (तेलंगना) : हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से करीमनगर के प्रशासनिक अधिकारी श्री. वीर ब्रह्मया को ३ मांगों के संदर्भ में ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

उनमें सनातन के साधक डॉ. तावडे का पुलिसद्वारा किया जा रहा उत्पीडन रोकना, पोर्न अभिनेत्री सनी लिओन पर कार्रवाई करना तथा पंजाब गोरक्षा दल प्रमुख श्री. सतीशकुमार प्रधान को पुलिसद्वारा बंदी बनाया गया है, उनको मुक्त करना, ये मांगें अंतर्भूत थीं।

ज्ञापन प्रस्तुत करते समय हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता श्री. सत्यनारायण चारी, आर्य समाज के शहर अध्यक्ष श्री. सूर्यप्रकाश राव उपस्थित थे।

इन्हीं मांगों को लेकर इंदौर (निजामाबाद) में भी जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस समय हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता श्री. नेला तुकाराम एवं श्री. शरत चंद्रा उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *