Menu Close

गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश) के नारी संसद कार्यक्रम में ‘लव्ह जिहाद’ पर विचार-विमर्श

हिन्दू स्वाभिमान संगठन की ओर से दो दिवसीय हिन्दू नारी संसद

नारी संसद को संबोधित करती हुई हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती क्षिप्रा जुवेकर एवं व्यासपीठ पर हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों की महिला पदाधिकारी
नारी संसद को संबोधित करती हुई हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती क्षिप्रा जुवेकर एवं व्यासपीठ पर हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों की महिला पदाधिकारी

गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश) : हाल ही में डासन के प्राचीन देवी मंदिर में हिन्दू महिलाओं पर होनेवाले अत्याचारों के विषय में जागृति करने हेतु हिन्दू स्वाभिमान संगठन की ओर से दो दिवसीय हिन्दू नारी संसद का आयोजन किया गया था।

इस कार्यक्रम में आर्य समाज, हिन्दू महासभा, वैदिक उपासना पीठ, विश्‍व हिन्दू सेना, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखंड भारत मोर्चा, हिन्दू जनजागृति समिति, रणरागिणी शाखा आदि संगठनों की अनेक महिला पदाधिका‍रियोंद्वारा इस संदर्भ में उपस्थितों को संबोधित किया गया।

इस कार्यक्रम में लव्ह जिहाद से अपनी लडकियों की रक्षा कैसे करें ? मुख्य रूप से इस विषय पर विचार-विमर्श किया गया। सरकार से लडकियों को स्वसुरक्षा प्रशिक्षण देने की मांग की गई। इस संसद का अध्यक्षपद संस्कार भारती की प्रांत महिला प्रमुख श्रीमती बीना गोयल ने अलंकृत किया। नगरसेविका श्रीमती शशि चौहान ने बताया कि, डासना क्षेत्र में ८५ प्रतिशत मुसलमान हैं। यहां से भारी संख्या में हिन्दू पलायन कर रहे हैं एवं लव्ह जिहाद की घटनाएं भी बढ रही हैं !

क्षणिकाएं

१. लव्ह जिहाद का स्वरूप उजागर करनेवाली एक नाटिका प्रस्तुत की गई।

२. इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश, भाग्यनगर, देहरादून, जयपुर, प्रयाग आदि क्षेत्रों से भारी संख्या में महिलाएं सम्मिलित हुई थीं।

‘लव्ह जिहाद’ का भीषण वास्तव यहां पढ़ें !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *