Menu Close

पोर्न अभिनेत्री सनी लिओन पर कार्रवाई करें ! – भाग्यनगर के हिन्दुत्वनिष्ठों की मांग

भाग्यनगर प्रशासन को हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा ज्ञापन !

sunny_leone_nivedan_bhagyanagar
भाग्यनगर की सहजिलाधिकारी श्रीमती भारती होल्लीकर को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए बाईं ओर से श्री. नागपाल एवं श्री. चंद्र मोगेर

भाग्यनगर : हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से भाग्यनगर की सहजिलाधिकारी श्रीमती भारती होल्लीकर को ३ मांगों के संदर्भ में ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

इसमें सनातन के साधक डॉ. वीरेंद्रसिंह तावडे का पुलिसद्वारा किया जा रहा उत्पीडन को रोकना, पोर्न अभिनेत्री सनी लिओनपर कार्रवाई करना तथा पंजाब गोरक्षादल प्रमुख श्री. सतीशकुमार प्रधान को पुलिसद्वारा अयोग्य पद्धति से बंदी बनाया गया है; इसलिए उनकी मुक्तता करना, इन मांगों का समावेश था।

ज्ञापन प्रस्तुत करते समय हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. चंद्र मोगेर, श्री. मुरली गुडीसा एवं पूज्यपाद संतश्री आसारामजी बापू आश्रम के श्री. नागपाल उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News