Menu Close

महिलाओं ने इतिहास में हुई वीरांगनाओं का आदर्श सामने रखकर मार्गक्रमण करना चाहिए – श्रीमती सुनीता दीक्षित, रणरागिणी शाखा

अकलूज के सुजयनगर गणेश मंडल की ओर से हिन्दू जनजागृति समिति प्रणित रणरागिणी शाखा के व्याख्यान का आयोजन

hjs-ranragini

अकलूज (जनपद सोलापुर) : भीडवाले स्थानोंपर महिलाओं से होनेवाली छेडखानी, साथ ही त्यौहार में व्याप्त अपकृत्य अथवा लव्ह जिहाद जैसी घटनाएं हों तो महिलाओं को उनका प्रतिकार करना आना चाहिए। महिलाओं को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, पुण्यश्‍लोक अहिल्याबाई होळकर जैसी इतिहास में हुई वीरांगनाओं का आदर्श सामने रखकर मार्गक्रमण करना चाहिए। रणरागिणी शाखा की श्रीमती सुनीता दीक्षित ने ऐसा संबोधित किया। सुजयनगर गणेश मंडल की ओर से आयोजित एक व्याख्यान में वे संबोधित कर रहीं थी।

उन्होंने आगे कहा कि, स्वसंरक्षण प्रशिक्षण लेकर सक्षम बनना, समय की मांग है ! हरएक महिला को चूल्हा-रसोई से समय निकालकर बाहर के विश्‍व में हो रही ऐसी घटनाओं की ओर गंभीरता से देख कर सीखना चाहिए।

इस अवसरपर सुजयनगर गणेश मंडल की ओर से श्रीमती दीक्षित को शाल एवं श्रीफल दे कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में १५० लोग उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News