Menu Close

बांग्‍लादेश में धर्मांधोद्वारा इस्‍कॉन मंदिर पर आक्रमण, दो श्रद्धालू घायल

bangla_temple_attack320ढाका – बांग्‍लादेश में हिन्‍दू पुजारियों के अलावा मंदिर भी निशाने पर हैं। गुरुवार रात को भी कहरोल उप जिले के एक गांव में कुछ जिहादीयों ने इस्‍कॉन मंदिर पर आक्रमण कर दिया और गोलियां चलाई। इस आक्रमण में मंदिर के दो श्रद्धालु घायल हो गए हैं।

बता दें कि एक सप्‍ताह के अंदर यह दूसरी घटना है। पुलिस के अनुसार शुरुआत में उन्‍हें लगा कि स्‍कूल में चुनाव में जीत के बाद पटाखे चल रहे होंगे किंतु बाद में सूचना मिली की मंदिर पर आक्रमण हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि, आक्रमण के बाद लोगों ने धर्मांध हमलावरों को खदेडा और उनमें से एक को पकड भी लिया जबकि दूसरा बीरगंज में एक घर में शरण मांगते हुए पकड़ा गया।

दिनाजपुर के एसपी के अनुसार हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों को लेकर फिलहाल कुछ नहीं कह सकते लेकिन इसकी जांच शुरू कर दी गई है। इस आक्रमण का विरोध करने हेतु हिन्‍दुआेंने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।

स्त्रोत : नर्इ दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *