जुआ एवं पत्ते खेलना बंद कर आदर्श गणेशोत्सव मनाएंगे ! – महाराष्ट्र नगर नवनाथ सेवा संघ सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल

हिन्दू जनजागृति समिति का ‘आदर्श गणेशोत्सव अभियान’

समिति के प्रबोधन के उपरांत महाराष्ट्र नगर नवनाथ सेवा संघ सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल का अभिनंदनीय निर्णय !

Ganesh-Chaturthi320

मानखुर्द : इस वर्ष यहां के महाराष्ट्र नगर नवनाथ सेवा संघ सार्वजनिक गणेश मंडल को २५ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। हिन्दू जनजागृति समिति के ‘आदर्श गणेशोत्सव अभियान’ के अंतर्गत समितिद्वारा गणेशोत्सव मंडल के पदाधिकारियों से मिल कर आदर्श गणेशोत्सव मनाने के संबंध में उनका प्रबोधन किया गया। इस आवाहन को प्रतिसाद देते हुए महाराष्ट्र नगर नवनाथ सेवा संघ सार्वजनिक गणेश मंडलद्वारा जुआ एवं पत्तों का खेल बंद कर ‘आदर्श गणेशोत्सव’ मनाने का निश्चय किया गया है ! (धर्मशास्त्र समझकर उसके अनुसार उत्सव मनानेवाले महाराष्ट्र नगर नवनाथ सेवा संघ सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल का आदर्श सर्वत्र के मंडल भी लें ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

इस संदर्भ में महाराष्ट्र नगर नवनाथ सेवा संघ सार्वजनिक गणेश मंडल के अध्यक्ष श्री. दीपक पवार ने कहा कि, मंडल के २५ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा किए गए मार्गदर्शन से हमने जुआ एवं पत्तों का खेल बंद कर आदर्श गणेशोत्सव मनाने का क्रांतिकारी निर्णय लिया है। केवल समिति के मार्गदर्शन के कारण यह संभव हुआ। मंडल के सचिव श्री. सुभाष गायकवाड हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा आयोजित धर्मशिक्षावर्ग में आते हैं। आदर्श गणेशोत्सव मनाने का दायित्व श्री. गायकवाड ने उठाया।

समितिद्वारा किए गए प्रबोधन के लिए महाराष्ट्र नगर नवनाथ सेवा संघ सार्वजनिक गणेश मंडल ने हिन्दू जनजागति समिति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Leave a Comment

Notice : The source URLs cited in the news/article might be only valid on the date the news/article was published. Most of them may become invalid from a day to a few months later. When a URL fails to work, you may go to the top level of the sources website and search for the news/article.

Disclaimer : The news/article published are collected from various sources and responsibility of news/article lies solely on the source itself. Hindu Janajagruti Samiti (HJS) or its website is not in anyway connected nor it is responsible for the news/article content presented here. ​Opinions expressed in this article are the authors personal opinions. Information, facts or opinions shared by the Author do not reflect the views of HJS and HJS is not responsible or liable for the same. The Author is responsible for accuracy, completeness, suitability and validity of any information in this article. ​