Menu Close

पाकिस्तान में ११ वर्ष के हिंदू लडके की बलात्कार के बाद हत्या

पाकिस्तान में हिन्दुआेंपर हो रहे अत्याचार पर अब तथाकथित मानवाधिकारवाले इस घटना पर चुप क्यों है ? – सम्पादक, हिन्दूजागृति

dharmandh2कराची – पाकिस्तान के सिंध प्रांत में ११ साल के एक हिंदू लडके का कथित तौर पर यौन उत्पीडन के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना की जांच की मांग को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है।

बीते १३ अप्रैल को हैदराबाद के एक क्लब के भीतर स्थित स्विमिंग पूल में एक हिंदू चिकित्सक के बेटे का शव मिला था। परिवार के लोगों का आरोप है कि बच्चे को जानबूझकर स्विमिंग पूल में फेंका गया ताकि यौन उत्पीडन और हत्या पर परदा डाला जा सके।

समाचार पत्र डॉन के अनुसार, बच्चे के पिता चेतन कुमार ने कहा कि क्लब के भीतर कड़ी सुरक्षा के बावजूद उनका बेटा एक घंटे से अधिक समय से लापता था। बाद में उनके बेटे का शव स्विमिंग पूल में तैरता मिला और उसके चेहरे पर जख्म के निशान थे।

कुमार ने कहा कि बार बार आग्रह किए जाने के बावजूद क्लब प्रशासन सीसीटीवी फुटेज नहीं दे रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सिंध सरकार से मांग की है कि वह इस लड़के की कथित हत्या की जांच कराए।

स्त्रोत : लाइव्ह हिन्दुस्थान

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *