Menu Close

मुख्यमंत्री से सनातन संस्था समान हिंदुत्वनिष्ठ संगठनोंपर प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे ! – तृप्ति देसाई

कोल्हापुर के पत्रकार सुभाष देसाई को हत्या की धमकी मिलने का प्रकरण

  • सनातन संस्था समान हिंदुत्वनिष्ठ संगठनोंपर प्रतिबंध लगाने की श्रीमती तृप्ति देसाईद्वारा मांग

  • स्वयं हिंदू धर्मियोंकी श्रद्धाओंको भंग कर उसका विरोध करनेवालोंपर प्रतिबंध लगाने की मांग करना पुरोगामियोंका दोगलापन !

5-sanatan-wins-ultimately

मुंबई : पत्रकारोंसे वार्तालाप करते हुए भूमाता ब्रिगेड संगठन की प्रमुख श्रीमती तृप्ति देसाई ने कहा कि, वे मुख्यमंत्री से मिल कर राज्य में स्थित सनातन संस्थासमान सभी हिंदुत्वनिष्ठ संगठनोंपर प्रतिबंध लगाने का आग्रह करेंगी !

कोल्हापुर के पत्रकार सुभाष देसाई को एक गुमनाम पत्रद्वारा गोलियोंसे हत्या करने की धमकी दी गई है, वे इसी पार्श्वभूमि पर बोल रही थीं।

१२ फरवरी को एक गुमनाम पत्रद्वारा श्री शनिशिंगनापुर में श्रीशनिदेव की वेदी पर प्रवेश करने का प्रयास करने के कारण श्रीमती तृप्ति देसाई को भी हत्या करने की धमकी दी गई थी। इस संदर्भ में बोलते हुए श्रीमती देसाई ने कहा कि, मैंने पुलिस सुरक्षा नहीं मांगी। यदि पुलिस को प्रतीत होता है कि, मेरे प्राण संकट में हैं, तो वे मुझे सुरक्षा दें !

हम दो दिन के पश्चात श्रीत्र्यंबकेश्वर मंदिर में जा कर सम्मान के साथ दर्शन करेंगे। इस समय पंक्ति अथवा विलंब को सहन नहीं करेंगे !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *