Menu Close

रणरागिनी समिती ने किया हर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का विरोध, आंदोलन की चेतावनी

मुंबई : हिंदू जनजागृति समिति की महिला इकाई रणरागिणी ने हर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश की मांग का विरोध किया है। समिति की महिला शाखा की महाराष्ट्र संगठक प्रतिक्षा कोरगांवकर ने इस मामले में कुछ समानतावादी महिलाओं की बात सुने जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि, शनिशिंगणापुर, त्र्यंबकेश्वर, कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर की धार्मिक परंपराए तोडनेवाली महिलाओं के विरूद्ध आजसे से आंदोलन शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि, गत सात वर्षों से रणरागिनी शाखा लव जिहाद, अश्लीलता, महिलाओं से छेड़छाड़ व महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के विरूद्ध लड़ रही है।

उन्होंने कहा अभियान की शुरुआत कोल्हापुर से होगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सबरीमला मंदिर के मुद्दे पर केरल की कांग्रेस सरकार ने न्यायालय में हिंदुओं की धार्मिक परंपराओं की रक्षा करने की भूमिका अपनाई है।

साध्वी प्राचीजी ने भी किया विरोध

शिर्डी में विहिंप नेता साध्वी प्राचीजी ने मंदिर में महिलाओं के प्रवेश मामले में कहा कि मासिक धर्म के दौरान उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए प्रतिबंधित मंदिरों प्रवेश की अनुमति देना गलत है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News