Menu Close

नाइजीरिया : बोको हरामद्वारा किए गए आक्रमण में ८६ लोगों की मौत, बच्चों को किया आग के हवाले

डालोरी – नाइजीरिया में आतंकी संगठन बोको हराम के आतंकियों ने बच्चों को आग के हवाले कर दिया। आतंकियों ने घरों और शिविरों पर आक्रमण कर बच्चोंसमेत ८६ लोगों को मार डाला। अधिकारियों ने बताया कि, शनिवार रात डालोरी गांव और पास के दो शिविरों पर आक्रमण के बाद जली हुर्इ तशा गोलियों से छलनी लाशें मार्गोंपर पर बिखरी पडी थीं।

शिविरों में २५ हजार शरणार्थी रह रहे हैं। यह स्थान बोको हराम के जन्मस्थान मैदुगुरी से केवल पांच किलोमीटर की दूरी पर है। आक्रमण में बचे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, उसने आग में जलते बच्चों की चीखें सुनीं। तीन आत्मघाती हमलावरों ने करीब चार घंटे तक गोलीबारी, आगजनी और विस्फोटों को अंजाम दिया।

उसने बताया कि उसके कई परिजन इस आक्रमण में मारे गए है आैर कुछ घायल हैं। घटना स्थल पर उपस्थित रहे एक सैनिक ने बताया कि, जान बचाकर पास के गमोरी गांव की आेर भागते लोगों के बीच तीन महिला आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोट कर दिया। इसमें कई लोगों की मौत हो गई।

स्त्रोत : नर्इ दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *