Menu Close

राजस्थान : चर्च में धर्म परिवर्तन करानेवाले तीन महिलाओं समेत ७ र्इसार्इ गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान के टोंक स्थित एक चर्च में दलित समाज के लोगोंका धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना के बाद हडकंप मच गया। प्रार्थना सभा के आयोजन स्थल पर हिंदू संगठनोंके कार्यकर्ताओंने पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कथित प्रचार सामग्री के साथ तीन महिलाओं सहित सात लोगोंको पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। टोंक हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर चार स्थित एक मकान पर पुलिस के साथ हिंदू संगठनोंके कार्यकर्ता दलितोंका धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर पहुंचे थे। पुलिस ने स्थल से प्रचार सामग्री जब्त कर ली है ।

स्त्रोत : नई दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *