Menu Close

५२ वर्षीय पादरी ने किया १३ साल के लडके से कुकर्म

मुंबई में ५२ वर्षीय पादरी पर १३ साल के लडके से कथित तौर पर कुकर्म करने का मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी पादरी शहर के गोवंडी इलाके के चर्च में सेवारत है। पुलिस ने बताया कि आारोपी ने २७ नवम्बर को कथित तौर पर किशोर से कुकर्म किया था और पीड़ित के परिजनों ने इस मामले पर पुलिस को शिकायत दी है।

पुलिस ने आरोपी पादरी की पहचान फादर जॉनसन लॉरेंस के रूप में की है।

पुलिस के डर से भागा पादरी

मुंबई पुलिस के डीसीपी धनन्जय कुलकर्णी ने मीडिया को बताया कि आरोपी पादरी पिछले दो दिनों से पुलिस की नजरों से बचता फिर रहा है। घटना गोवंडी इलाके के शिवाजीनगर में मौजूद चर्च की है।

पुलिस ने बताया आरोपी के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं लडके से भी घटना के बारे में पूछताछ की गई है और उसकी मेडिकल जांच करार्इ गर्इ है। पुलिस ने कहा अभी मामले की जांच जारी है।

स्त्रोत : अमर उजाला

Read more on ईसाई

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *