आषाढ शु. २, कलियुग वर्ष ५११४
चलचित्रका नाम अभी भी निश्चित नहीं; हिंदु देवीदेवताओंका भारी मात्रामें अनादर होनेकी संभावना
मुंबई – अबतक चलचित्रों, नाटकों एवं दूरदर्शन प्रणालके कार्यक्रमद्वारा हिंदुद्वेषियोंकी ओरसे महाभारत एवं रामायण जैसे पवित्र ग्रंथोंका आधार लेकर हिंदु देवीदेवता एवं हिंदुओंको आदरणीय महापुरुषोंका अनादर किया गया है, इसी ढंगपर हिंदु धर्मका पवित्र ग्रंथ एवं हिंदु धर्मकी गौरवगाथा `रामायणका’ ‘बॉलीवुड’के आगामी चलचित्रमें अनादर होनेकी संभावना है । अभीतक नाम निश्चित न हुए, इस चलचित्रका चित्रीकरण अमरिका एवं न्यूयॉर्कमें किया जाएगा । ‘रामायणकी आधुनिक आवृत्ति’की संकल्पनासे निर्मित इस चलचित्रमें हनुमानकी भूमिकामें सलमान खान दिखाई देगा, ऐसी चर्चा है । इस भूमिकाके लिए पहले आमीर खानको पूछा गया था । आमीर खानके ‘सत्यमेव जयते’में व्यस्त रहनेके कारण निर्माताने इस भूमिकाके लिए सलमान खानको पूछा है । यह बताया जा रहा है कि इस चलचित्रमें अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सीताकी भूमिका साकार करेगी । तो विदेशी चलचित्र सृष्टि ‘हॉलीवुड’ के अभिनेता कीनू रीव्स श्रीरामकी भूमिका एवं गैरी ओल्डमैन रावणकी भूमिका साकार करनेवाले हैं । यह समाचार समाचार ‘भास्कर’ समाचारसमूहके ‘दिव्य मराठी’ इस जालस्थानपर प्रसारित हुआ है ।
स्त्रोत – दैनिक सनातन प्रभात








