Menu Close

अभिनेत्री सनी लिओन को देश से बाहर निकालें – श्रीराम सेना एवं हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा मांग

hubli_parishad

हुबली (कर्नाटक) – अश्लीलता फैलाकर युवा पीढी को बिगाडनेवाली अभिनेत्री सनी लिओन को देश के बाहर निकालें, श्रीराम सेना एवं हिन्दू जनजागृति समिति ने एक संयुक्त पत्रकार परिषद में ऐसी मांग की । सनी लिओन के अश्लील जालस्थल का भ्रमण करनेवाले लोगों में ६० प्रतिशत भारतीय हैं । उसके जालस्थल से समाज पर अनिष्ट परिणाम हो रहे हैं । इसलिए इस अवसर पर सनी लिओन को देश के बाहर निकालने की मांग की गई । हिन्दू जनजागृति समिति के अश्लीलता विरोधी आंदोलन में ‘ श्रीराम सेना का भी सहभाग था । इस पत्रकार परिषद में श्रीराम सेना के संस्थापक- अध्यक्ष श्री. प्रमोद मुतालिक, श्रीराम सेना के धारवाड जिलाध्यक्ष श्री. अप्पण्ण हेरगण्णनवर, सनातन संस्था की कु. स्पूâर्ति बेनकनवारी एवं हिन्दू जनजागृति समिति के उत्तर कन्नड जिले के समन्वयक श्री. वेंकटरमण उपस्थित थे । पत्रकार परिषद के उपरांत हिन्दुत्वनिष्ठों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त को मांगों का निवेदन प्रस्तुत किया ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News