Menu Close

पाकिस्तान में नाबालिग हिंदू लड़की की रेप के बाद हत्या

माघ कृष्ण पक्ष ४, कलियुग वर्ष ५११५


लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में नौ वर्षीय एक हिंदू लड़की की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई।

प्रांतीय राजधानी लाहौर से चार सौ किमी दूर मौजा गुनिया निवासी बस्ती काटा ने बताया कि गुरुवार को घर के बाहर खेलने के दौरान उनकी बेटी लापता हो गई। पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। इस बीच शनिवार को रिश्तेदारों को लड़की का शव एक खेत में मिला। पुलिस शव को खानपुर के सरकारी अस्पताल ले गई लेकिन डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करने से इन्कार कर दिया।

नाराज परिजनों के विरोध प्रदर्शन किए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और तब डॉक्टरों ने शव का परीक्षण किया। इसमें उसके साथ रेप की पुष्टि हुई। डॉक्टर ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि रेप के दौरान लड़की की मौत हुई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

स्त्रोत : दैनिक जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *