Menu Close

आदिवासी हिन्दुओंका धर्मांतरण करने का प्रयास करनेवाला ईसाई मिशनरी बंदी !

आदिवासी हिंदुओंका धर्मांतरण करने के कारण ही आज भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य ईसाई बहुल बन गए हैं, संपूर्ण भारत ईसाई बनने के पूर्व ही इसपर रोक लगानी होगी !

उधगमंडलम (उटी, तमिलनाडू) : ईसाई मिशनरी हिन्दुओंके धर्मांतर हेतु किसी भी स्तर पर जाते हैं, यह केरल की एक घटना से सामने आया है। केरल के कोट्टायम निवासी अडतीस वर्षीय के. सायमन् पाल नामक ईसाई मिशनरी ने पुलिस अधिकारी होने का नाटक कर आदिवासियोंका धर्मांतरण करने के आदेश दिए, जिसके कारण उसे बंदी बनाया गया है।

सायमन पाल पुलिस उपनिरीक्षक का वेश बनाकर उपहारगृहों में निशुल्क भोजन, होटल में निशुल्क निवास तथा बस में बिनाटिकीट यात्रा कर रहा था। उसके पास तमिलनाडु विशेष पुलिस दल के अधिकारी होने का बनावटी परिचयपत्र भी था।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *