Menu Close

राज्यपाल की मेज पर उल्टा रखा गया राष्ट्रध्वज

कार्तिक कृष्ण ५ , कलियुग वर्ष ५११५


कोलकाता : पश्चिम बंगाल व कोलकाता पुलिस के संयुक्त कार्यक्रम में राज्यपाल की मेज पर राष्ट्रध्वज को उल्टा रखे जाने का मामला सामने आया है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल एमके नारायणन, कोलकाता पुलिस आयुक्त सुरजीत कर पुरकायस्थ, सूबे के डीजीपी जीएमपी रेड्डी समेत कई विशिष्ट लोग उपस्थित थे।

कोलकाता व राज्य पुलिस द्वारा शहीद दिवस पर मेयो रोड और रेड रोड की क्रासिंग पर संयुक्त परेड का आयोजन किया गया था। इस दौरान राज्यपाल की मेज पर राष्ट्रीय ध्वज उल्टा रखा हुआ था। हालांकि ध्यान आकृष्ट कराए जाने के बाद उसे सीधा किया गया, लेकिन कोलकाता पुलिस आयुक्त इसे अपने विभाग की छोटी सी गलती मानते हैं।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *