Menu Close

धर्मांतरण व लव जिहाद के विरुद्ध कठोर कानून की मांग को लेकर हिन्दू जनजागृति समिति का छत्तीसगढ सरकार को ज्ञापन

विधायक गजेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपने के बाद उनसे चर्चा करते हुए श्री सुनील घनवट

रायपुर (छत्तीसगढ) – राज्य के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में सुधार करने, धर्मांतरण-विरोधी कानून को और अधिक कठोर बनाने तथा लव जिहाद के विरुद्ध प्रभावी कानून लागू करने की मांग हिन्दू जनजागृति समिति ने छत्तीसगढ सरकार के समक्ष रखी है। हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ राज्य संगठक श्री सुनील घनवट ने हाल ही में छत्तीसगढ राज्य के वरिष्ठ मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों से भेंट कर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

बाईं ओर से विधायक श्री पुरंदर मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए श्री सुनील घनवट तथा श्री हेमंत कानस्कर

१. श्री सुनील घनवट ने छत्तीसगढ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, दुर्ग के विधायक श्री गजेंद्र यादव, राजनांदगांव के सांसद श्री संतोष पांडे तथा पुलिस महानिरीक्षक श्री सुशील द्विवेदी से भेंट कर इन विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

सांसद संतोष यादव से चर्चा करते हुए श्री सुनील घनवट

२. इस अवसर पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सहित राज्य के संपूर्ण शैक्षणिक पाठ्यक्रम में राष्ट्रपुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं स्थानीय क्रांतिकारकों के इतिहास को समाविष्ट करने की भी मांग की गई।

मांगों पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन

बाईं ओर से श्री हेमंत कानस्कर, श्री सुनील घनवट तथा ज्ञापन स्वीकार करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने हिन्दू जनजागृति समिति की मांगों का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने भी इन मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। वहीं सांसद श्री संतोष पांडे ने इन विषयों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें संसद में उठाने का आश्वासन दिया।

Latest News