Menu Close

कोल्हापुर के ‘शौर्य जागृती प्रशिक्षण शिबिर’ में रणरागिनी बनने का संकल्प!

कोल्हापुर, सांगली, सातारा, बेलगावी जिलों की 1,000 से अधिक युवतियों की सहभागिता

कोल्हापुर – कोल्हापुर, सांगली, सातारा और बेलगावी जिलों की 1,000 से अधिक युवतियों ने “शौर्य जागृति प्रशिक्षण शिविर” में भाग लेकर “रणरागिणी बनकर समाज में आत्मरक्षा और धर्मरक्षा के लिए सज्ज होने” का दृढ संकल्प लिया।

हिंदू जनजागृति समिति, सव्यसाची गुरुकुलम् और भागीरथी महिला संस्था द्वारा “शिवप्रतापदिन” के उपलक्ष्य में पद्मराजे गर्ल्स हाईस्कूल, कोल्हापुर में आयोजित इस शिविर में युवतियों ने छत्रपती ताराराणी के आदर्श से प्रेरणा लेकर आत्मरक्षा और स्वाभिमान के मार्ग पर आगे बढने की प्रतिज्ञा की।

आत्मरक्षा के प्रशिक्षण व प्रात्यक्षिक प्रदर्शन : शिविर में मार्शल आर्ट्स, कराटे, लाठी-काठी जैसे आत्मरक्षा अभ्यासों का प्रशिक्षण देते हुए कठिन स्थितियों में महिलाओं को अपने सुरक्षा कौशल कैसे प्रयोग में लाने चाहिए—इसके प्रात्यक्षिक प्रदर्शन किए गए। सव्यसाची गुरुकुलम् के वीर और वीरांगनाओं द्वारा किए गए युद्धकालीन प्रात्यक्षिकों से उपस्थित जनों में नई ऊर्जा का संचार हुआ। प्रत्येक प्रतिभागी युवती को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

मार्गदर्शन और प्रेरणा : इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय नेमबाज तेजस्विनी सावंत, अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर स्नेहांकीता वरुटे, राष्ट्रीय नेमबाज माहेश्वरी सरनोबत, सनातन संस्था की सद्गुरु स्वाती खाडये, हिंदू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र-छत्तीसगढ राज्य संघटक श्री सुनील घनवट, सव्यसाची गुरुकुलम् के प्रधानाचार्य श्री लखन जाधव, उद्योगपति श्री नितीन वाडीकर, तथा पोलीस प्रशासन के निर्भया पथक के श्री बाबासाहेब कोळेकर उपस्थित थे।

https://youtube.com/live/uQ60bzfWBYk?feature=share

कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

श्री. सुनील घनवट ने कहा: “स्वरक्षण प्रत्येक का अधिकार है। युवतियों को राष्ट्र प्रथम की भावना रखकर आत्मबल व आत्मविश्वास विकसित करना चाहिए।”

श्री. लखन जाधव ने प्रेरित करते हुए कहा: “शक्तिपीठ श्री महालक्ष्मीदेवी की छत्रछाया में आयोजित यह आयोजन महाराणी ताराराणी की स्मृति में युवती शक्ति का जागरण है।”

सद्गुरु स्वाती खाडये

सद्गुरु स्वाती खाडये ने कहा: “रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं का आदर्श अपनाकर युवतियों को आत्मरक्षा में मानसिक, शारीरिक और आत्मबल से सक्षम बनना चाहिए।”

तेजस्विनी सावंत

तेजस्विनी सावंत ने कहा: “स्वरक्षण प्रशिक्षण से आत्मविश्वास बढता है; केवल स्वयं के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।”

प्रमुख आकर्षण

  •  युवतियों ने “हम अबला नहीं, रणरागिणी हैं!” का संकल्प लिया।
  • “सेल्फी पॉइंट” पर फोटो लेकर अनेक युवतियों ने आत्मरक्षा के लिए लड़ने की प्रतिज्ञा व्यक्त की।
  • शिविरस्थल पर क्रांतिकारियों की झलकियों और शिवकालीन शस्त्रास्त्रों की प्रदर्शनी लगाई गई।
  • “गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक” शौर्या शिंदे, जिन्होंने हुबली से कोल्हापुर तक 230 किमी साइकिल यात्रा की, का विशेष सम्मान किया गया।

5 दिसंबर

कोल्हापुर में ‘शिवप्रताप दिवस’ के उपलक्ष्य में युवतियों के लिए होगा निःशुल्क स्वसंरक्षण प्रशिक्षण शिविर

छत्रपति ताराराणी के आदर्श से प्रेरित होकर – हर युवती बने ‘रणरागिणी’!

हिन्दू जनजागृति समिति, सव्यासाची गुरुकुलम्, भागिरथी महिला संस्था के संयुक्त विद्यम्यान से होगा आयोजन

कोल्हापुर – समाज में बढ़ती असुरक्षा, सड़कों पर छेड़छाड़, गुंडों द्वारा उत्पीड़न, तथा साइबर-अपराध जैसी घटनाओं के कारण महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा एक गंभीर सामाजिक विषय बन चुका है। प्रत्येक युवती सुरक्षित, आत्मविश्वासी और स्वावलंबी बने, इसी उद्देश्य से हिन्दू जनजागृति समिति, सव्यसाची गुरुकुलम और भागीरथी महिला संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 7 दिसंबर 2025 को पद्माराजे गर्ल्स हाईस्कूल, खरी कॉर्नर, कोल्हापुर में निःशुल्क ‘शौर्य जागृति प्रशिक्षण शिविर’ आयोजित किया गया है। यह महाराष्ट्र में इस प्रकार का पहला विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा जिसमें 1000 से अधिक युवतियों को स्वसंरक्षण का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 100 से अधिक प्रशिक्षक भाग लेंगे। यह जानकारी हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ राज्य संघटक श्री सुनील घनवट ने कोल्हापुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी ।

पत्रकार परिषद में बाएँ से : श्री महेंद्र अहीरे, श्री शिवानंद स्वामी, सौ. माहेश्वरी सरनोबत, सद्गुरु स्वाती खाडये, श्री सुनील घनवट, श्री लखन जाधव, श्री नितीन वाडीकर, सौ. मनीषा वाडीकर

श्री सुनील घनवट ने बताया कि यह पहल समय की आवश्यकता है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार गत तीन वर्षों में देशभर में 10 लाख से अधिक युवतियां लापता हुई हैं, जिनमें सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र से हैं। अतः समाज की महिलाओं के संरक्षण हेतु ठोस कदम उठाना अत्यावश्यक है। शिविर में खतरनाक परिस्थितियों में आत्मरक्षा कैसे करें, इसका व्यावहारिक प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही 7 दिसंबर को कार्यक्रम स्थल पर ‘क्रांतिकारकों का प्रेरणादायी फ्लेक्स प्रदर्शनी’ भी लगाई जाएगी, जो 8 दिसंबर को विशेष रूप से विद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए खुली रहेगी।

‘सव्यसाची गुरुकुलम’ के प्रधानाचार्य श्री लखन जाधव ने बताया कि शिविर में गुरुकुल की प्रशिक्षित महिला मार्गदर्शक युवतियों को विशेष प्रशिक्षण देंगी तथा ऐतिहासिक शिवकालीन शस्त्र प्रदर्शन भी लगाया जाएगा, जिसमें तलवार, ढाल, भाला, कट्यार आदि दुर्लभ शस्त्र प्रदर्शित होंगे। सनातन संस्था की सद्गुरु स्वाती खाडये ने बताया कि ‘शिवप्रताप दिन’ के अवसर पर आयोजित इस शिविर हेतु एक हजार से अधिक युवतियों का पंजीकरण पूर्ण हो चुका है। इसमें कराटे तथा लाठी-काठी प्रशिक्षण के साथ मानसिक आत्मबल बढ़ाने का मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। प्रत्येक सहभागी को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

समिति के श्री शिवानंद स्वामी ने जानकारी दी कि शिविर में ऑलिंपिक विजेता नेमबाज तेजस्विनी सावंत, छत्रपति पुरस्कार प्राप्त पावरलिफ्टर स्नेहांकीता वरुटे, ‘आंतरराष्ट्रीय आर्यन मैन’ सौ. माहेश्वरी सरनोबत, पुलिस उपाधीक्षक प्रिया पाटील, सनातन संस्थे की संत सद्गुरु स्वाती खाडये, तथा ‘ए.बी.पी. माझा’ की कार्यकारी संपादिका सरिता कौशिक उपस्थित रहकर मार्गदर्शन करेंगी। अधिक जानकारी के लिए 7020710460इस नंबर पर संपर्क करें ।

‘शौर्य जागृति प्रशिक्षण शिविर’ में युवतियों को कराटे एवं लाठीकाठी प्रशिक्षण। शिवकालीन युद्धकला के व्यावहारिक प्रदर्शन। संकटकालीन बचाव की सरल तकनीकें। प्रथमोपचार प्रशिक्षण पथक। शिवकालीन शस्त्र प्रदर्शनी (7 दिसंबर 8am–8pm एवं 8 दिसंबर 8am–5pm केवल विद्यार्थियों हेतु रहेगा)।


28 नवंबर

कोल्हापुर – वर्तमान समय में बढती असुरक्षा की परिस्थितियों को देखते हुए, महिलाओं और युवतियों के लिए स्वसंरक्षण का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए हिंदू जनजागृति समिति, भागिरथी महिला संस्था एवं सव्यासाची गुरुकुलम् द्वारा ‘शिवप्रताप दिवस’ के अवसर पर एक विशेष “शौर्य जागृति स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर” का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर रविवार, 7 दिसंबर 2025 को दोपहर 2:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक पद्माराजे गर्ल्स हाईस्कूल, कोल्हापुर में आयोजित होगा। सम्मिलित होने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।

इस प्रशिक्षण में 15 से 42 वर्ष आयु वर्ग की युवतियों को पूरी तरह निःशुल्क स्वसंरक्षण प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह उपक्रम महिलाओं के आत्मविश्वास, साहस और संकट की स्थिति में आत्मरक्षा क्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शिविर की मुख्य विशेषताएं

🔸 शिवकालीन शस्त्र प्रदर्शन एवं उनका सांस्कृतिक महत्व
🔸 कराटे एवं लाठी-काठी का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण
🔸 आपात स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने की तकनीक
🔸 सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे

यह महाराष्ट्र का अब तक का सबसे बड़ा एकदिवसीय स्वसंरक्षण प्रशिक्षण आयोजन होनेवाला है। आयोजकों ने सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अभिभावकों से अपील की है कि, वे अपनी छात्राओं को इस महत्वपूर्ण एवं राष्ट्रीय भावनाओं से प्रेरित कार्यक्रम में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करें।

Latest News