
पुणे – राज्य में ‘लव जिहाद विरोधी कानून’ लागू हो, इस मांग के लिए हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से पुणे जिले में बडे पैमाने पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह अभियान घटस्थापना से लेकर दिवाली की भाईदूज तक चलाया गया, जिसे समाज के सभी वर्गों से सहजस्फूर्त प्रतिसाद प्राप्त हुआ । इस मुहिम में जनप्रतिनिधि, व्यापारी, पुरोहित, हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के पदाधिकारी, महिलाएं और युवक बडी संख्या में सम्मिलित हुए हैं । अब तक इस मुहिम में २५ हजार से अधिक नागरिकों ने हस्ताक्षर करके अपना समर्थन दर्ज कराया है।
जनप्रतिनिधियों को दिए गए निवेदन !
भाजपा के विधायक योगेश (अण्णा) तिळेकर को निवेदन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि, “मैं स्वयं इस विषय पर मुख्यमंत्री से चर्चा करूंगा और इस विषय पर मेरी दृढ़ तथा आग्रहपूर्ण भूमिका रहेगी।

व्यापारी, पुरोहित और हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के पदाधिकारियों को दिए गए निवेदन !
१. अखिल भारतीय महासंघ और पुणे जिला पुरोहित आघाडी द्वारा आयोजित भव्य पुरोहित सम्मेलन में, ‘सिंहगड रोड विप्र संघ’ के अध्यक्ष श्री. देवेंद्र शूर ने समिति को हस्ताक्षर अभियान के लिए आमंत्रित किया था ।
डॉ. गो.ब. देगालूरकर (मूर्तिशास्त्र अध्येता) और श्री. मोहन दाते (पंचांगकर्ता) को अभियान का स्वरूप बताकर ‘लव जिहाद’ ग्रंथ भेंट किया गया । उन्होंने अभियान की प्रशंसा की और ‘यह कानून शीघ्र ही बनेगा’, ऐसा विश्वास व्यक्त किया।
अन्य स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान
‘लव जिहाद विरोधी कानून लागू हो’ इसके लिए कुछ धर्मप्रेमियों ने संघ की शाखा में, नांदेड सिटी और ‘डेस्टिनेशन सेंटर मॉल’ में व्यापारियों के सहयोग से हस्ताक्षर अभियान चलाया ।
कोलवडी के धर्मप्रेमियों द्वारा आयोजित पुरंदर किले के गढदर्शन कार्यक्रम में, ‘हिन्दू राष्ट्र की आवश्यकता’ विषय पर व्याख्यान दिया गया और उसके बाद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ।
हस्ताक्षर करते समय उपस्थित महिला और पुरुषों ने ‘जयतु जयतु हिंदुराष्ट्रम् !’ जैसे नारे लगाकर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया ।
महिलाओं की सहजस्फूर्त सहभाग !
‘सोपानदेव महिला नवरात्रोत्सव मंडल (सासवड)’, श्री लक्ष्मी माता मित्र मंडल और श्री रेणुकादेवी मित्र मंडल (पारगाँव) में कोजागरी पूर्णिमा के अवसर पर व्याख्यान आयोजित किए गए और महिलाओं ने उसमें उत्स्फूर्त सहभाग लिया ।
रामकृष्ण मोरे सभागृह, चिंचवड में आयोजित कार्यक्रम में कुमारी मोनिका पाल्हडे नामक युवती ने बताया, “मैं ‘लव जिहाद’ के जाल में फंस गई थी; परंतु साधना के कारण सुरक्षित बाहर निकल आई । हिन्दू जनजागृति समिति इसप्रकार के उपक्रमों से समाज को जागरूक कर रही है, इसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं ।”








