Menu Close

भाग्यनगर में होनेवाले भारत-बांग्लादेश मैच को अनुमति न दी जाए – हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ज्ञापन प्रस्तुति

हिन्दू जनजागृति समिति की जिलाधिकारी एवं पुलिस से मांग

जिलाधिकारी को निवेदन देते समिति कार्यकर्ता

भाग्यनगर (तेलंगाना) – हिंदू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओं ने रंगारेड्डी के जिला दंडाधिकार और शमशाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त के कार्यालय को एक निवेदन दिया। भारत और बांग्लादेश क्रिकेट संघ के बीच  १२ अक्टूबर को टी २० क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस निवेदन के माध्यम से मांग की गई है कि इसकी अनुमति न दी जाए।

सहायक पुलिस आयुक्त को निवेदन देते समिति कार्यकर्ता

बांग्लादेश में जिहादियों द्वारा हिंदुओं पर किए जा रहे हमलों के चलते हिंदू संगठन पिछले कई दिनों से भारत-बांग्लादेश क्रिकेट सीरीज रद्द करने की मांग कर रहे हैं। हिंदू जनजागृति समिति ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को एक ज्ञापन दिया है। विरोध के बावजूद इस सीरीज की मेजबानी भारत कर रहा है।

Latest News