Menu Close

हरिद्वार में प्रार्थना सभा आयोजित कर हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कर रहे थे मिशनरी, 7 गिरफ्तार

हरिद्वार- सिडकुल क्षेत्र की राजपूत विहार कॉलोनी में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। बिना परमिशन कार्यक्रम करने पर कार्रवाई की बात करने पर महिलाओं ने पुलिस के सामने ही हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने चार महिलाओं सहित सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग में उनका चालान कर दिया गया।

सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि राजपूत विहार कॉलोनी में रविवार की सुबह धर्म परिवर्तन की सूचना मिली। सूचना देने वालों का कहना था कि ईसाई मिशनरी की गतिविधियां चलाई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक से वहां मौजूद भीड़ के कार्यक्रम की परमिशन मांगी। जिस पर आयोजक कोई परमिशन नहीं दिखा सके।

बिना अनुमति कर रहे थे कार्यक्रम

पुलिस का कहना था कि बिना परमिशन कार्यक्रम करने पर कार्रवाई होगी। इस पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। चेतक पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। तब थाने से महिला पुलिसकर्मी बुलाकर आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

स्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *