Menu Close

‘हिंदुओं पर ही खर्च हो, हिंदुओं के टैक्स का पैसा’ : भाजपा विधायक हरीश पूंजा

कर्नाटक के BJP विधायक हरीश पूंजा ने एक पोस्ट में मांग की है कि, हिंदू लोग जो टैक्स का पैसा भरते हैं उसका उपयोग केवल हिंदुओं के विकास के लिए किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि हिंदू के टैक्स का पैसा दूसरे धर्म के लोगों के पास जा रहा है और ये अन्याय है। उन्होंने लिखा – ‘हिंदुओं के टैक्स पर हिंदुओं का अधिकार।’

7 फरवरी को बेलथांगडी से BJP विधायक हरीश पूंजा ने पोस्ट में लिखा,

इस वित्तीय वर्ष में हिंदुओं द्वारा दिए गए टैक्स के पैसे का उपयोग केवल हिंदुओं के विकास के लिए किया जाना चाहिए। ये हिंदुओं के साथ अन्याय है कि हिंदुओं द्वारा दिए गए टैक्स का पैसा दूसरे धर्म के लोगों के पास चला जाता है। टैक्स हिंदुओं का तो अधिकार भी हिंदुओं का।

स्रोत : ललनटॉप

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *