Menu Close

मुजफ्फरनगर में असामाजिक तत्वों ने खंडित की श्रीराम की मूर्ति, हिन्दुओं में भारी रोष

मुजफ्फरनगर- असामाजिक तत्वों ने गांव दिनकरपुर स्थित मंदिर में श्रीराम की मूर्ति को खंडित कर दिया। मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी हुई, तो रोष फैल गया। पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले में जांच की जा रही है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव दिनकरपुर में श्री दुर्गा मंदिर है। यहां मंगलवार सुबह जब ग्रामीण पूजन के लिए मंदिर में पहुंचे, तो यहां श्रीराम की मूर्ति खंडित मिली। कुछ ही देर में मंदिर पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मूर्ति खंडित करने वाले की गिरफ्तारी की मांग की गई। मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मूर्ति खंडित होने पर लोगों में आक्रोश था।

एसपी देहात संजय कुमार, सीओ बुढ़ाना और शाहपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि मूर्ति खंडित करने की जानकारी मिली है। एसपी देहात के साथ ही सर्विलांस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपितों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

स्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *