Menu Close

हिन्दू धर्मजागृति के कार्य को मेरा सदैव आशीर्वाद – प.पू. काडसिद्धेश्वर स्वामीजी

प.पू. काडसिद्धेश्वर स्वामीजी (बैठे हुए) को ग्रंथ भेट देते हुए श्री. सुनील घनवट, साथ में श्री. किरण दुसे और श्री. आनंद पाटील (बाएं)

कोल्हापुर – कणेरी मठ के प.पू. काडसिद्धेश्वर स्वामीजी की हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ संगठक श्री. सुनील घनवट ने ३ नवंबर को भेट ली । इस अवसर पर उन्होंने समिति की ओर से चलाया जा रहा ‘मैं सनातन धर्मरक्षक’ अभियान, इसके साथ ही अन्य अभियानों की जानकारी दी । पुणे जिले के ओजर श्री गणेश मंदिर में २ और ३ दिसंबर को मंदिर महासंघ परिषद आयोजित की गई है । इस परिषद के लिए भी स्वामीजी को निमंत्रण दिया गया । स्वामीजी ने पूरा विषय सुनकर कहा, ‘‘हिन्दू धर्मजागृति के कार्य को मेरा सदैव आशीर्वाद है ।’’

इस प्रसंग में स्वामीजी को ‘हिन्दू राष्ट्र क्यों चाहिए ?’, ‘हलाल जिहाद’, इसके साथ ही ‘दाभोलकर-पानसरे हत्या : तपास के रहस्य ?’, ये ग्रंथ भेट दिए गए । इस प्रसंग में हिन्दू जनजागृति समिति के कोल्हापुर जिला समन्वयक श्री. किरण दुसे, उद्योजक श्री. आनंद पाटील उपस्थित थे ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *