Menu Close

बंटवाल में हिन्दू जनजागृति समिति आयोजित गुरुपूर्णिमा को कट्टर इस्लामी संगठन SDPI द्वारा विरोध

  • हिन्दू जनजागृति समिति को ‘राष्ट्रविरोधी’ बताकर चलाया दुष्प्रचार अभियान

  • दोषियों के विरुद्ध बंटवाल पुलिस में शिकायत दर्ज

बंटवाल (कर्नाटक) : हिंदू जनजागृति समिति (HJS) ने SDPI नेता अशरफ तलपडी द्वारा गुरुपूर्णिमा महोत्सव के संबंध में लगाए गए झूठे, निराधार और भड़काऊ आरोपों की कड़ी निंदा की है। समिति ने इस मामले में बंटवाल टाउन पुलिस स्टेशन में ज्ञापन सौंपकर उनके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

समिति के अनुसार, 29 जुलाई को बी.सी. रोड स्थित गीतांजलि कल्याण मंडप में आयोजित गुरुपूर्णिमा महोत्सव पूर्णतः शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में व्यासपूजन तथा रामराज्य विषय पर धार्मिक प्रवचन आयोजित किए गए थे। किंतु केवल प्रचार बैनरों के आधार पर SDPI की ओर से इस धार्मिक आयोजन को “राष्ट्रविरोधी कार्यक्रम” बताकर समाज में भ्रम और सांप्रदायिक तनाव फैलाने का प्रयास किया गया।

हिंदू जनजागृति समिति ने कहा कि वह पिछले 24 वर्षों से भारतीय संविधान की मर्यादा में रहकर धर्मजागृति, राष्ट्रजागृति और संस्कृति संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। संविधान के अनुच्छेद 19(1)(क) के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्राप्त है तथा धर्म, संस्कृति और ‘हिंदू राष्ट्र’ की अवधारणा पर शांतिपूर्ण ढंग से विचार रखना कोई अवैध कार्य नहीं है। इसके बावजूद धार्मिक कार्यक्रम को जानबूझकर “राष्ट्रविरोधी” बताकर समिति की छवि धूमिल करने का प्रयास अत्यंत निंदनीय है।

समिति ने पुलिस से मांग की है कि, इस मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए तथा समाज में अशांति फैलाने वाले और झूठा प्रचार करने वाले दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में संविधानसम्मत धार्मिक कार्यक्रमों में किसी भी संगठन या व्यक्ति द्वारा बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक निवारक कदम उठाए जाएं।

इसी घटना से जुड़े एक अन्य मामले में गुरुपूर्णिमा महोत्सव के प्रचार-प्रसार हेतु बैनर लगाने वाले ज्योतिषाचार्य श्री अनिल पंडित का फोटो सोशल मीडिया पर दुरुपयोग कर उनके विरुद्ध अपमानजनक एवं सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने वाले संदेश प्रसारित किए गए। इससे उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को क्षति पहुंची तथा धार्मिक भावनाएं भी आहत हुईं।

इस कृत्य की निंदा करते हुए विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी बंटवाल टाउन पुलिस स्टेशन में अलग से शिकायत दर्ज कर दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के श्री अशोक शेट्टी, हिंदू नेता श्री सुकुमार शेट्टी, श्री शेखर कोट्टारी, ज्योतिषाचार्य श्री अनिल पंडित, श्री सुरेश राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest News