Menu Close

मुंबई में श्री गणेशमूर्ति आगमन की शोभायात्रा पर अंडे फेंकने वाला दानिश शेर खान गिरफ्तार

मुंबई – माझगांव क्षेत्र में श्री गणेशमूर्ति आगमन की शोभायात्रा पर एक भवन से अंडे फेंके गए थे । इस प्रकरण में पुलिस ने ३६ घंटों में आरोपी दानिश शेर खान (आयु २२ वर्ष) को बंदी बनाया है ।

आरोपी दानिश ऑनलाइन आदेश प्राप्त कर क्षेत्र में अंडे घर-पहुंचाने का व्यवसाय करता है । घटना के दिन नित्य की भांति वह अंडे पहुंचा रहा था । वहां के भवन में प्रवेश करते समय शोभायात्रा में फोडे गए पटाखों के धुएं से उसे कष्ट हुआ । उसका रोष मन में रखकर दानिश ने यह कृत्य किया । उसके विरुद्ध भायखला पुलिस थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

संपादकीय टिप्पणी
मस्जिदों के लाउडस्पीकरों द्वारा होने वाले ध्वनि-प्रदूषण का कष्ट हिन्दू मौन रहकर सहन करते हैं तथा पटाखों के धुएं से कष्ट होने का कारण बताकर हिन्दू-द्वेष की आड में धर्मान्ध मुसलमान हिन्दुओं की शोभायात्राओं पर अंडे फेंकते हैं, यह ध्यान में लें ! धर्मान्धों की असहिष्णुता को पहचानें !
— संपादक, हिंदू जनजागृति समिति

स्रोत : हिंदी सनातन प्रभात


मुंबई के माझगांव में श्री गणेशमूर्ति आगमन शोभायात्रा पर धर्मांधों द्वारा फेंके गए अंडे, हिन्दुओं में आक्रोश

मूर्ति को निशाना बनाकर अंडे फेंके गए!

मुंबई — ‘माझगांवचा मोरया’ सार्वजनिक उत्सव मंडल की श्री गणेशमूर्ति आगमन शोभायात्रा पर 23 अगस्त की रात अंडे फेंके जाने की घटना सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, पहले एक अंडा फेंका गया। इसके बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एकत्र हुए, लेकिन कुछ समय बाद फिर दो अंडे गणेशमूर्ति की दिशा में फेंके गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंडे मूर्ति को निशाना बनाकर फेंके गए थे। हालांकि, मूर्ति के ऊपर लगी छत के कारण एक अंडा मूर्ति पर नहीं गिरा, जबकि दूसरा अंडा मूर्ति वाली ट्रॉली के आगे गिरा।

घटना के बाद भी देर रात तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने पर मुंबई के विभिन्न गणेशोत्सव मंडलों के सैकड़ों कार्यकर्ता रात करीब 12 बजे भायखला पुलिस थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया।

रिपोर्ट के अनुसार, 23 अगस्त की रात लगभग 8:30 से 9 बजे के बीच शोभायात्रा पर एक अंडा फेंका गया। करीब आधे घंटे बाद दो और अंडे फेंके गए। जब शोभायात्रा नारलवाड़ी स्थित ‘कॉन्टिनेंटल हाइट्स’ टावर के पास पहुंची, तब ‘C’ विंग की एक मंजिल से अंडे फेंके जाने का आरोप है। इस अपार्टमेंट में बहुसंख्य मुस्लिम लोग रहते है।

बिल्डिंग में पूछताछ करने पुलिस नहीं गई — रिपोर्ट

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि घटना के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से बिल्डिंग में रहने वाले परिवारों से पूछताछ करने की मांग की, ताकि पता लगाया जा सके कि अंडे किसने फेंके। आरोप है कि पुलिस बिल्डिंग के अंदर जांच करने नहीं गई।

पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोग भायखला पुलिस थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद गणेशोत्सव मंडल के पदाधिकारियों ने महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार से संपर्क किया। रिपोर्ट के अनुसार, उनके हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया।

संपादकीय टिप्पणी
मस्जिदों के लाउडस्पीकरों द्वारा होने वाले ध्वनि-प्रदूषण का कष्ट हिन्दू मौन रहकर सहन करते हैं तथा पटाखों के धुएं से कष्ट होने का कारण बताकर हिन्दू-द्वेष की आड में धर्मान्ध मुसलमान हिन्दुओं की शोभायात्राओं पर अंडे फेंकते हैं, यह ध्यान में लें ! धर्मान्धों की असहिष्णुता को पहचानें !
— संपादक, हिंदू जनजागृति समिति

स्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News