Menu Close

बिदर (कर्नाटक): ‘वन्दे मातरम’ का नारा देनेवाले हिन्दू छात्र को प्रधानाध्यापक अब्दुल हकीम ने धमकाया

  • १ घंटा कक्ष में बंद कर छात्र पर मानसिक दबाव डालने का प्रयास

  • प्रधानाध्यापक के विरुद्ध अपराध पंजीकृत 

बिदर (कर्नाटक) – १५ अगस्त को ‘वन्दे मातरम्’ एवं ‘भारत माता की जय’के नारे लगानेवाले हिन्दू छात्र को धमकाने की घटना बिदर जिले के चिटगुप्पा शहर के शाहीन महाविद्यालय में हुई । ध्वजारोहण के उपरांत छात्र सागर गौली ने ये नारे लगाए थे । इस पर विद्यालय के मुख्याध्यापक अब्दुल हकीम ने सागर को धमकाया तथा पुनः यह चूक न करने की चेतावनी दी । इसके साथ ही उसे १ घंटा विद्यालय के कक्ष में बंद कर उस पर मानसिक दबाव डालने का भी प्रयास किया ।

‘पुनः वन्दे मातरम् का नारा लगाया, तो खबरदार ’ – अब्दुल हकीम

शाहीन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुल हकीम पर छात्र के अभिभावकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि प्रधानाध्यापक हकीम ने सागर को ‘यह (वन्दे मातरम्) नारा एक विशिष्ट धार्मिक समुदाय का नारा है तथा इसप्रकार के नारे हमारे महाविद्यालय में नहीं चलेंगे । तुम पुनः ऐसे नारे न लगाओ’, यह धमकी दी थी । अभिभावकों ने आगे बताया कि इस महाविद्यालय में हिन्दू एवं मुसलमान छात्र एकत्र पढते हैं, तथापि प्रधानाध्यापक हकीम धर्म के आधार पर उनमें केवल शत्रुता ही नहीं उत्पन्न करते, अपितु भेदभाव भी कर रहे हैं ।

इस प्रकरण में पीडित छात्र के पिता हिरोबा गौली द्वारा पुलिस में शिकायत किए जाने के उपरांत प्रधानाध्यापक हकीम के विरुद्ध अपराध पंजीकृत किया गया है । यह घटना सामने आते ही हिन्दुत्वनिष्ठों ने हकीम को खरी-खरी सुनाई । विद्यालय के प्रधानाध्यापक के रूप में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत, साथ ही देश की प्रति उनकी निष्ठा पर नागरिकों ने प्रश्न उठाए हैं तथा उन पर कठोर कार्यवाही की मांग की है ।

संपादकीय टिप्पणी
ऐसी घटनाएं यदि रोकनी हो, तो इस प्रधानाध्यापक को आजीवन कारावास का दंड देकर विद्यालय पर ताला लगा देना चाहिए ।
— संपादक, हिंदू जनजागृति समिति

स्रोत : हिंदी सनातन प्रभात

Read more on Anti National

Latest News