Menu Close

सोलापूर : विद्यार्थियों के लिए हिंदू जनजागृति समिति द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

संकटों का सामना करने के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण आवश्यक! – श्रीमती मोनिका कोठे

सोलापुर – आत्मरक्षा प्रशिक्षण से आत्मविश्वास, अनुशासन और साहस का विकास होता है। इसलिए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा का कौशल भी सीखना चाहिए, ऐसा मत श्रीमती मोनिका कोठे ने ‘स्व. तात्यासाहेब विष्णुपंत कोठे’ की 89वीं जयंती के अवसर पर ‘विष्णुपंत कोठे मेमोरियल इंग्लिश स्कूल’ में आयोजित 4 दिवसीय शिविर में व्यक्त किया। श्रीमती मोनिका कोठे स्थानीय भाजपा विधायक देवेंद्र कोठे की पत्नी हैं। शिविर के पहले दिन हिंदू जनजागृति समिति की ओर से विद्यार्थियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रात्यक्षिक आयोजित किए गए।

प्रशिक्षक श्री यश मुगड्याल, श्री लिंगराज हुल्ले, कु. श्रुतिका पोगुल, कु. गौतमी सीता और कु. रुचिता आडम के मार्गदर्शन में कराटे, लाठी-काठी और नानचाकू के प्रात्यक्षिक प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर डॉ. राधिका ताई चिलका, भाजपा नगरसेवक श्री सत्यनारायण गुर्रम, श्री रमेश यन्नम, श्री निर्मलकुमार काकडे तथा प्रधानाचार्या श्रीमती पुष्पा नायर सहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे।

Latest News