Menu Close

गोवा घूमने आई रूसी महिला के साथ होटल में बलात्कार, शकील और सैनुद्दीन अंसारी गिरफ्तार

पणजी : गोवा घूमने आई एक रूसी महिला यात्रा के पहले ही दिन हैवानों की दरिंदगी का शिकार बन गई। गोवा पुलिस ने रूसी महिला के साथ बलात्कार करने के जुर्म में 2 नेपाली नागरिकों को अरेस्ट कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपितों ने गुरुवार (01 दिसंबर, 2022) को कैलंगुट के एक होटल में 37 साल की रूसी महिला का बलात्कार किया। दोनों आरोपित होटल में रूम बॉय की नौकरी करते थे।

पुलिस ने बताया है कि, उत्तरी गोवा के कैलंगुट स्थित होटल में रूसी महिला के साथ गुरुवार (1 दिसंबर) को बलात्कार किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने रेप के आरोप में दो नेपाली युवकों को अरेस्ट कर लिया। आरोपियों की शिनाख्त शकील अंसारी और सैनुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। दोनों आरोपित नेपाल के बर्दिया के निवासी बताए जा रहे हैं, जो उसी होटल में रूम बॉय की नौकरी करते थे। पुलिस ने बताया है कि गोवा पहुँचने के पहले ही दिन महिला के साथ दरिंदगी की गई। महिला अपने 2 दोस्तों के साथ होटल में ठहरी हुई थी। गुरुवार को गोवा पहुँचने के बाद महिला घूमने के लिए बाहर निकल गई। गोवा में कई कई पर्यटक स्थलों की सैर के बाद शाम के वक़्त पीड़िता अपने होटल में पहुँची। रिपोर्ट्स के अनुसार, होटल पहुँचने के बाद महिला ने शराब पी और अपने रूम में सोने चली गई। महिला के दोनों दोस्त उस समय बाहर थे।

पुलिस ने बताया है कि उसके बाद रूसी महिला के रूम में सफाई के बहाने पहला आरोपित घुसा और महिला के नशे का फायदा उठाकर उसके साथ रेप किया। नशे में होने के कारण उस वक़्त पीड़िता कुछ समझ नहीं सकी। घटना के कुछ देर बाद दूसरा आरोपित भी महिला के कमरे में घुसा और वह भी महिला के साथ रेप करने की कोशिश की, किन्तु इस बीच महिला ने शोर मचा दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, और मामले की जाँच की जा रही है।

स्रोत: न्यूज track

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *