Menu Close

हलाल प्रमाणपत्र व्यवस्था बंद करें – बेलगांवी में हिन्दू राष्ट्र-जागृति आंदोलन द्‍वारा मांग

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से बेलगांवी में हिन्दू राष्ट्र-जागृति आंदोलन

जिलाधिकारी कार्यालय में तहसीलदार मंजुनाथ जानकी (दाएं) को निवेदन देते हुए श्री. हृषिकेश गुर्जर, श्री. रवी कोकीतकर एवं अन्य

बेलगावी – धर्मनिरपेक्ष भारत में धर्म पर आधारित हलाल प्रमाणपत्र व्यवस्था तत्काल रहित करें एवं ऐसा प्रमाणपत्र देनेवाले सभी संस्थाओं का अन्वेषण किया जाए, इस मांग हेतु हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से बेलगांव में २१ अक्टूबर को हिन्दू राष्ट्र-जागृति आंदोलन किया गया । आंदोलन के उपरांत जिलाधिकारी कार्यालय में तहसीलदार मंजुनाथ जानकी ने निवेदन स्वीकारा ।

बेलगावी में ‘हलाल’के विरोध में हुए आंदोलन में सम्मिलित हिन्दुत्वनिष्ठ

इस आंदोलन में ‘हमारा देश संगठन’के श्री. व्यंकटेश शिंदे, श्रीराम सेना के जिलाध्यक्ष श्री. रवी कोकीतकर, हिन्दुत्वनिष्ठ सर्वश्री मारुति सुतार, सदानंद मासेकर, संजय राजपूत, रविकुमार करलिंगनावर, विक्रम लाड, पारितोष पोद्दार, श्रीमती अक्काताई सुतार, श्रीमती मीलन पवार, हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. हृषिकेश गुर्जर सहित विविध संगठनों के ३० से भी अधिक प्रतिनिधि-कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *