भाग्यनगर (तेलंगाना) में ‘हलालमुक्त दिवाली’ अभियान के अंतर्गत आंदोलन

भाग्यनगर (तेलंगाना) – हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ‘हलालमुक्त दिवाली’ इस अभियान के अंर्तगत यहां के.एफ्.सी, मैकडोनाल्ड, पिज्जा हट, बर्गर किंग आदि आस्थापनों की दुकानों के बाहर आंदोलन किए गए ।

तब ऐसी मांग की गई कि ये दुकानें हलाल पदार्थों की बिक्री मुसलमानों के अतिरिक्त अन्य किसी को न करें । इन दुकानों को अपनी दुकान के बाहर ‘हलाल एवं हलालमुक्त खाद्यपदार्थ उपलब्ध हैं’, ऐसा फलक भी लगाए जाने की मांग की गई ।

इस संदर्भ में इन दुकानों को एक निवेदन दिया गया । इस आंदोलन के समय विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग सेना, राष्ट्रीय शिवाजी सेना, एसवीबी धर्मसेना आदि संगठन सम्मिलत हुए थे ।








