Menu Close

कोल्हापुर में ‘मैकडोनाल्ड’ एवं ‘बर्गरकिंग’ आस्थापनों को निवेदन द्वारा चेतावनी !

हिन्दुओं के लिए ‘हलाल मुक्त’ पदार्थ उपलब्ध न किए जाने पर देशभर में आपके खाद्यपदार्थों का बहिष्कार करेंगे !

बर्गरकिंग आस्थापन के उपाहारगृह में संबंधितों को निवेदन देते हुए हिन्दुत्वनिष्ठ

कोल्हापुर – हिन्दू समाज के लिए ‘हलाल मुक्त’ पदार्थ उपलब्ध करवाए जाएं; अन्यथा देशभर में आपके खाद्यपदार्थों का बहिष्कार किया जाएगा, ऐसी चेतावनी हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ‘मैकडोनाल्ड’ एवं ‘बर्गरकिंग’ इन आस्थापनों के उपाहारगृहों में दी गई ।

‘मैकडोनाल्ड’ एवं ‘बर्गरकिंग’ इन आस्थापनों के उपाहारगृहों में दिए गए निवेदन में कहा है कि हिन्दुओं को जबरन ‘हलाल’ पदार्थ लेने के लिए विवश हो जाने से आप हिन्दुओं की धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार पर आक्रमण कर रहे हैं । अत: इन आस्थापनों को ‘हलाल’ एवं ‘नॉन हलाल’ इसप्रकार पदार्थ उपलब्ध होने की सूचना सुस्पष्ट शब्दों में जो सभी को दिखाई दे, ऐसे ‘सूचना फलक’ लगाए जाएं । इसके साथ ही ‘मेनू कार्ड’में ‘हलाल’ एवं ‘नॉन हलाल’, ऐसा वर्गीकरण कर उपलब्ध करवाए जाएं ।

इस प्रसंग में शिवसेना के करवीरतालुकाप्रमुख श्री. राजू यादव, हिन्दुत्वनिष्ठ श्री. शरद माळी एवं श्री. किरण कुलकर्णी, श्री शिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थान के श्री. विजय आरेकर, बजरंग दल के श्री. विनायक आवळे, शिवसेना के श्री. प्रभाकर थोरात, सरनोबतवाडी के धर्मप्रेमी श्री. अभिषेक मोकाशी एवं तनिष्क साळोखे, हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. किरण दुसे एवं श्री. बाबासाहेब भोपळे, भुयेवाडी के धर्मशिक्षावर्ग के धर्मप्रेमी सर्वश्री रवी खोचीकर, प्रकाश चौगले, उमेश जगताप, संदीप पाटील, विजय पाटील, शिवसेना के युवासेना तालुका समन्वयक श्री. रमेश पाटील एवं श्री शिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थान के धारकरी श्री. दशरथ शिंदे उपस्थित थे ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *