Menu Close

कानपुर : पहले नाबालिग का कराया धर्म परिवर्तन, फिर 30 साल की महिला संग पढवाया निकाह

मौलाना समेत 5 गिरफ्तार

कानपुर – उत्तरप्रदेश के कानपुर में धर्म परिवर्तन का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लडके का धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसका निकाह एक 30 साल की मां से करा दिया गया। नाबालिग की उम्र करीब 16 साल बताई जा रही है, जबकि निकाह करने वाली महिला की उम्र 30 साल है। महिला के दो बच्चे भी है। किशोर के निकाह का वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। इस मामले में किशोर के परिजनों की शिकायत को पहले तो पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया, लेकिन जब बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में जाकर हंंगामा किया, तब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। थाने में विरोध के दौरान पुलिस के कई बड़े अधिकारी थाने पहुुंंच गए और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को शांत कराया।

एडीसीपी बृजेश श्रीवास्तव ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए किशोर की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। इस बीच पुलिस ने महिला, नाबालिग किशोर और निकाह पढ़ाने वाले मौलाना समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। निकाह करवाने वाली महिला की मौसी की भी तलाश की जा रही है। उधर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की मांग है कि इस मामले में जल्द से जल्द गिरफ्तारी करते हुए नाबालिग किशोर को उसके परिवार को सौंपा जाए।

एडीसीपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि काकादेव थाने में नाबालिग लड़के की मां ने तहरीर दी है कि उनके बेटे ने किसी दूसरे धर्म की महिला से शादी कर ली है। इस मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना कर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *