
पेठवडगांव (जिला कोल्हापुर) – यहां स्थित ‘आदर्श गुरुकुल विद्यालय एवं जूनियर कॉलेज’ में ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान करें तथा क्रांतिकारियों के योगदान’ विषय पर हिंदू जनजागृति समिति के श्री. किरण दुसे ने हाल ही में मार्गदर्शन किया।

इस दौरान उन्होंने भारत के गौरवशाली इतिहास, वर्तमान समय में युवाओं के सामने मौजूद चुनौतियों, युवा पीढ़ी के झूठे कथानकों के प्रभाव में आने तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका के विषय में मार्गदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रध्वज के अपमान को रोकने के लिए किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी भी दी।
इस मार्गदर्शन कार्यक्रम में 800 विद्यार्थी उपस्थित थे। इसी विषय पर दोपहर के सत्र में मिनचे स्थित ‘आदर्श विद्यानिकेतन’ में आयोजित व्याख्यान में माध्यमिक विद्यालय के 400 विद्यार्थी उपस्थित रहे।








